दरभंगा, मार्च 28 -- दरभंगा। शहर के आयकर चौराहे से हसन चौक होकर गणेश मंदिर तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य तेज हो गया है। इससे हसन चौक निवासी व्यवसायी व स्थानीय लोग खुश हैं। इससे पहले हसन चौक पर आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। खासकर छोटे व्यवसायी होलसेल व्यवसायियों के पास सामान लेने नहीं पहुंच पा रहे थे। इससे व्यवसायियों को आर्थिक नुकसान हो रहा था। व्यवसायियों की इस समस्या को आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान ने गत 18 मार्च को पेज छह पर 'बोले दरभंगा में प्रकाशित किया था। इस खबर पर नगर निगम सहित विभागीय अधिकारियों ने संज्ञान लिया। उन्होंने संवेदक को काम में तेजी लाने तथा एप्रोच रोड बनाने का निर्देश दिया। इसके बाद वहां एप्रोच रोड बना दिया गया है। इससे अब छोटे वाहन इस सड़क पर आवाजाही करने लगे हैं। इससे आम लोगों के साथ व्यवसायियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.