समस्तीपुर, जनवरी 15 -- पूसा। पूसा अस्पताल मैदान में जारी स्व निर्मला देवी स्मृति कप क्रिकेट टूर्नामेंट क्वार्टर फाइनल मैच में हसनसराय ने वकार 11 को 22 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हसन सराय की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 128 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी वकार 11 ने रन का पीछा करते महज 106 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस दौरान हसन सराय की ओर पंड्या और बुम बुम सद्दाम ने बेहतर साझेदारी से स्कोर को सम्मान जनक स्थिति में पहुंचाया। मैन ऑफ द मैच पंड्या को दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...