शामली, दिसम्बर 12 -- हसनपुर लुहारी के मदरसा नूरिया इमदादिया अशरफिया बड़ा मदरसा मे शुक्रवार को 67 वें जलसे का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दूर से उलेमा और आवाम ने शिरकत की। हसनपुर लुहारी मे जलसे की अध्यक्षता मौलाना मुहम्मद साजिद सहारनपुर ने की जलसे का आयोजन 2 शिफ्ट में हुआ एक सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक। दूसरी शिफ्ट दोपहर बाद नमाज जुमा से लेकर शाम मगरिब की अज़ान तक। जलसे में दीन ओर दुनिया दोनों की तालीम पर ज़ोर दिया गया। मौलाना ने बताया कि आज के समय में बच्चों को दीन की तालीम के साथ साथ दुनिया हिंदी की तालीम भी बहुत ज़रूरी है। मौलाना ने बताया कि आज के समय में सभी को अपने बच्चों को पढ़ाना चाहिए और गैर इस्लामी कामों नशा,दारू,झूठ, आदि से दूर रहना चाहिए। मौलाना साजिद ने हसनपुर लुहारी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हसनपुर लुहारी का ...