अमरोहा, जनवरी 7 -- हसनपुर के आंबेडकर पार्क के सामने स्टेट बैंक शाखा के ठीक नीचे भाजपा नेता के जनरल स्टोर में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान नष्ट होने की बात कही जा रही है। मौके पर मची अफरातफरी के बीच दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक आधी रात के बाद जनरल स्टोर में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंच गई। जनरल स्टोर के ठीक ऊपर बैंक शाखा होने की वजह से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मोहल्ले के तमाम लोग मौके पर जुट गए। जनरल स्टोर स्वामी भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने बताया कि आग लगने से 10 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। अभी इस म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.