अमरोहा, अक्टूबर 8 -- कोल्ड्रिफ कफ सीरप से बच्चों की मौत पर शासन स्तर से बेन किए जाने के बाद जिले में भी इसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है। सरकारी-निजी अस्पतालों समेत मेडिकल स्टोरों पर कफ सीरप की बरामदगी को लेकर की जा रही छापेमारी के बीच मंगलवार को हसनपुर में मेडिकल स्टोर से डाइथिलीन ग्लाइकॉल मिले दो कफ सीरप बरामद किए गए। कफ सीरप को जब्त कर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया गया है। कोल्ड्रिफ कफ सीरप और इसमें मानक से ज्यादा मिले डाइथिलीन ग्लाइकॉल वाले सभी कफ सीरप की बिक्री पर डीएम निधि गुप्ता के निर्देश पर सोमवार को रोक लगा दी गई थी। औषधि प्रशासन विभाग की टीमें कफ सीरप की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सरकारी-निजी अस्पतालों व मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर रही हैं। मंगलवार को टीम ने हसनपुर क्षेत्र के रहरा में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इसमें डाइथि...