अमरोहा, जून 14 -- विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतका के परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार सैद नगली थाना क्षेत्र के गांव बिजनौरा निवासी 35 वर्षीय ललतेश देवी पत्नी मनोज कुमार शुक्रवार शाम घर से खेत के लिए जाने की बात कह कर गई थी। काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। परिजन मौके पर पहुंचे तो ललतेश देवी का शव खेत पर फंदे पर लटका मिला। खबर लगते ही परिवार व गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक ललतेश देवी के पति मनोज कुमार का अपने भाइयों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। ललतेश देवी ने गुरुवार को थाने में तहरीर भी दी थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.