अमरोहा, जून 24 -- सोमवार को जून माह की पहली हल्की बरसात हुई। इससे शहर के निचले कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। हालांकि, सूखती फसलों को बरसात से जीवनदान मिला है। गर्मी से भी फौरी तौर पर राहत मिली है। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। उमस ने भी बेचैन कर रखा था। बरसात न होने से लोग परेशान थे। किसान ईश्वर से बरसात की दुआ कर रहे थे। सोमवार शाम करीब पांच बजे आधा घंटे तक तेज हवा के साथ बरसात हुई। इससे नगर के मोहल्ला लाल बाग, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, आखून चौक समेत निचले मोहल्लों में सड़क पर पानी भर गया। लोगों को कुछ देर के लिए आवागमन में परेशानी हुई। उधर, बरसात से बाजरा, मक्का व ईख आदि फसलों को खासा फायदा पहुंचा है। सिंचाई न मिलने से फसलें सूखने की कगार पर थीं। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार बरसात से सूखी फसलों को जीवनदान मिला है। बरसात से आम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.