अमरोहा, मार्च 2 -- हसनपुर। शनिवार रात व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान 74/22 की बैठक मोहल्ला होली वाला स्थित पंडित मोहित शर्मा के आवास पर हुई, जिसमें होली मिलन उत्सव समारोह की रूपरेखा बनाई गई। तय हुआ कि 12 मार्च बुधवार शाम 3 बजे से ग्वालों की लट्ठमार होली का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। वक्ताओं ने इस बार होली को और अधिक भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया। अपील करते हुए कहा कि शांति पूर्वक तरीके से होली के सभी कार्यक्रमों में नगरवासी सहयोग करें। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे दूसरे मजहब के लोगों को परेशानी हो। बैठक में पंकज भटनागर, प्रदेश महासचिव मुकेश गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, रानू रस्तोगी, नगर अध्यक्ष तरुण अग्रवाल, पंडित मोहित शर्मा, विजय पारछा,प्रमोद कुमार अग्रवाल, अंकित गुप्ता, भरतलाल प्रजापति, लोकेश अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.