समस्तीपुर, सितम्बर 25 -- हसनपुर। हसनुपर थाना क्षेत्र के सिही टोला पिरौना में बदमाशों ने एक साइबर कैफे दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। दुकानदार की पहचान सुरेन्द्र महतो (35) के रूप में हुई। बुधवार की देर रात दुकानदार अपने दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान पहंुचे बदमाशों ने उस पर गोली चलानी शुरू कर दी। तीन गोली दुकानदार के चेहरे पर लगने के बाद वो वहीं दम तोड़ दिया। इसके बाद सभी बदमाश फरार हो गये। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद ने बताया कि दुकानदार के चेहरे पर गोली लगी हुई है। पुलिस को कुछ सुराग मिले है। इस दिशा में पुलिस काम कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.