अमरोहा, सितम्बर 28 -- हसनपुर, संवाददाता। संघ शताब्दी वर्ष एवं विजयदशमी के उपलक्ष्य में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर में पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन में काफी संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। जगह-जगह लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रविवार सुबह सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में बौद्धिक शिविर हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए हिंदुत्व पर बल दिया। कहा कि हिंदुओं को संगठित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके लिए युवाओं का संघ से जुड़ना बेहद जरूरी है। इसके बाद नगर में आरएसएस स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन में स्वयंसेवक घोष की ताल पर कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों का पथ संच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.