बेगुसराय, फरवरी 16 -- नावकोठी। हसनपुर बागर पंचायत भवन में कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि वितरण के लिए शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मुखिया विजय पासवान ने की। उन्होंने कहा कि पंचायत के विभिन्न वार्डों के 43 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी। इनके दफन कफ़न हेतु कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत राशि मृत के परिजनों को उपलब्ध कराई गई। धर्मेन्द्र कुमार चौधरी, रामेश्वर राम, रंजना देवी, देवनंदन चौधरी, कांग्रेस पासवान, लक्षणदेव, सीता देवी, फूलो रजक, अरविंद मोची, भुट्टू पासवान, पार्वती देवी आदि की मृत्यु उपरांत उनके परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत राशि दी गई। मौके पर पंचायत सचिव सुनील कुमार सिंह, संबंधित वार्ड सदस्य आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.