बेगुसराय, फरवरी 19 -- नावकोठी। हसनपुर बागर पंचायत के इसफा में स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थापना की मांग ग्रामीणों ने की है। राजद नेता मो. नाजिम ने बताया कि हसनपुर बागर पंचायत का इसफा गांव प्रखंड मुख्यालय से लगभग तीन किलोमीटर है। इस पंचायत में एक स्वास्थ्य उपकेंद्र है जो इस गांव के लोगों के लिए भी काफी दूर स्थित है। यदि स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना हो जाती है तो लोगों की परेशानी दूर हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...