अमरोहा, जनवरी 30 -- हसनपुर, संवाददाता। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोतवाली क्षेत्र में 80 सीसीटीवी कैमरों की स्थापना कराई गई है। कैमरों को नागरिक सहभागिता से लगवाया गया है। पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी कैमरे लगने से अपराध पर काफी हद तक अंकुश लगेगा। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन में ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर अपराधों की रोकथाम करना तथा संभावित घटनाओं को घटित होने से पूर्व ही नियंत्रित करना है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा सकती है, जिससे बाहरी अथवा असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम देने की संभावना न्यून...