अमरोहा, सितम्बर 10 -- हसनपुर, संवाददाता। गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। यह दीगर है कि तटबंध क्षेत्र से सटे गांवों के लोगों की समस्या अभी भी बरकरार है। हालांकि, इसे ईश्वर की कृपा ही कहेंगे कि तहसील क्षेत्र में बाढ़ से कोई जन या पशु हानि नहीं हुई है। सिरसा गुर्जर की मढैया के कई घरों में पानी भरा होने से पशु पानी में बंधे हुए हैं। उधर, प्रशासन को फसल क्षति सर्वे के लिए पानी उतरने का इंतजार है। तहसील क्षेत्र में करीब 20 दिन से बाढ़ का पानी गंगा तटबंध से सटा हुआ है। 30 से अधिक गांव के किसानों की तट बंध के भीतर खेतों की फसलें जलमग्न हैं। लगातार पानी भरा रहने से हरे चारे की फसलें पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं। गंगा के टापू पर बसे गांव सिरसा की मढैया में पिछले करीब पांच दिन से पानी भरा हुआ है। हालांकि, इसे ईश्वर की कृपा ही कहेंगे कि सिरसा गुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.