अमरोहा, फरवरी 1 -- हसनपुर। क्षेत्र में शनिवार आधी रात के बाद जमकर ओलावृष्टि हुई। ओलों का आकार कांच की गोली से भी बड़ा था। गेहूं व सरसों की फसल को भारी नुकसान होने की बात कही जा रही है। गंगेश्वरी क्षेत्र के गांव उकावली निवासी गंगासरन व नाजिम ने बताया कि शनिवार रात 2 बजे करीब 20 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। कांच की गोली के आकार से बड़ा ओला गिरा। ओले सड़कों से लेकर लोगों की छत व घरों के आंगन तक जाम गए। हर ओर ओले की सफेद चादर सी दिखाई दे रही थी। लोगों ने आंगन व छतों से टब आदि में भरकर ओलों को हटाया। बताया जा रहा है कि ओलावृष्टि से क्षेत्र के 20 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। गेहूं व सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। उधर, बादलों की गडगड़ाहट के बीच रविवार सुबह 9 बजे तक भी बूंदाबांदी जारी थी। ओलावृष्टि से किसानों के दिल बैठे हुए हैं। ईश्वर से प्र...