अमरोहा, जून 8 -- तहसील क्षेत्र के तेंदुए के हमले में एक महिला की मौत हुई थी जबकि, कई लोग घायल हो चुके हैं। दो से अधिक तेंदुए भी मारे जा चुके हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व क्षेत्र के गांव फूलपुर बीझलपुर में तेंदुए के हमले में महिला की मौत हो गई थी। वंशी वाला महरपुर में तेंदुए ने हमला बोलकर किसान को घायल कर दिया था। वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर तेंदुआ पकड़ लिया था। बाद में तेंदुए की मौत हो गई थी। दौलतपुर नहरी के जंगल में तेंदुआ पकड़ा गया था। इस तेंदुए की भी बाद में मौत हो गई थी। अन्य कई लोग भी जब-तब तेंदुए के हमले में घायल हो चुके हैं। रेंजर नरेश कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र में चार से पांच तेंदुए विचरण कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.