सीवान, अगस्त 14 -- हसनपुरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी कार्यालयों सहित महादलित टोला में गुरुवार को झंडा फहराया जाएगा। इसको ले प्रखंड स्तर सहित सभी जगहों पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। हालांकि महादलित टोलों में विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। जहां जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी पदाधिकारी अपने कार्यालय के झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद निर्धारित स्थान एवं समय पर झंडोत्तोलन कराना सुनिश्चित कराएंगे। झंडोत्तोलन के बाद पदाधिकारी व कर्मी द्वारा सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों यथा-लोक शिकायत निवारण अधिनियम, सूचना का अधिकार अधिनियम, शिक्षा, नशामुक्ति, दहेज प्रथा, बाल विवाह, जल जीवन हरियाली से संबंधित योजनाएं एवं मुख्यमंत्री के सात निश्चय एवं 7 निश्चय पार्ट-2 से अवगत कराया जाएगा। साथ ही शिक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.