सीवान, जून 7 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सभी मुस्लिम इलाकों के सभी मस्जिदों व ईदगाहों की साफ सफाई पूर्ण कर ली गई है। जहां आज शनिवार के दिन कुर्बानी का त्योहार धूमधाम से मनाया जायेगा। वहीं पूरे अकीदत के साथ ईदगाहों व मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की जानी है। इसकी तैयारी को ले प्रखंड के विभिन्न बाजारों में सेवई आदि की खरीदारी की जा चुकी है। बता दें कि ईद-उल-अजहा यानी बकरीद 7 जून यानी आज शनिवार को मनाई जाएगी। बकरीद इस्लाम के सबसे पवित्र त्योहारों में एक है। इस्लाम में साल भर में दो ईद मनाई जाती हैं। एक को 'मीठी ईद कहा जाता है और दूसरी को बकरीद। ईद सबसे प्रेम करने का संदेश देती है, तो बकरीद अपना कर्तव्य निभाने का और अल्लाह पर विश्वास रखने का। ईद-उल-जुहा कुर्बानी का दिन भी होता है। बकरीद के दिन इसलिए बकरे की कुर्बानी दी जाती है। यह इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.