सीवान, दिसम्बर 31 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना क्षेत्र के हसनपुरा अरंडा गोला बाजार में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बंद दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। चोरों ने रशीद अली के होटल का जंगला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और वहां रखे बर्तन तथा 1300 रुपये नगद चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह तब हुई, जब होटल संचालक रशीद अली दुकान खोलने पहुंचे। दुकान का जंगला टूटा देख उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी। फिलहाल इस संबंध में थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है, लेकिन घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी एमएच नगर थाना क्षेत्र में रात के समय चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ दिन पूर्व कन्हौली मोड़ से उसरी लाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.