सीवान, मई 29 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। नगरपालिका आम उप चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रखंड प्रशासन द्वारा विभिन्न कोषांगो का गठन करते हुए चुनाव की तैयारी देखी जा रही है। जहां नगर पंचायत हसनपुरा के वार्ड एक के लिए वार्ड पार्षद का उप चुनाव होना सुनिश्चित है। जिसके लिए कोषांग का गठन कर लिया गया है। यह उप चुनाव की पूरी तैयारी का कार्य बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। जहां बुधवार से अभ्यर्थियों के नामांकन के लिए काउंटर बनाए गए हैं। यह नामांकन का कार्य प्रतिनियुक्त प्रखंड प्रधान सहायक सेराज हवारी, कमलेश कुमार राम द्वारा किया जा रहा है। जहां पहले दिन एक भी अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन नहीं करवाया। यह नामांकन 28 जून से 5 जून तक 11 बजे से 3 बजे तक चलेगा। वहीं संविक्षा 6 से 9 जून तक होना है। जबकि अभ...