सीवान, दिसम्बर 17 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के गुरुजवा जलालपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान की शुरुआत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार द्वारा नवजात शिशु को पोलियो की खुराक पिलाकर की गई। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य संबंधित कर्मी मौजूद थे। वहीं डॉ. मनोज कुमार ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए यह अभियान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि समाज को पोलियो मुक्त बनाया जा सके। अभियान के दौरान एक भी बच्चा दवा से वंचित न रहे, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। उन्होंने बताया कि प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.