सीवान, जनवरी 2 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। नव वर्ष 2026 की नई उम्मीदें और नई हसरतों की खुशी के बीच गुरुवार की अहले सुबह से ही लोगों ने अपने-अपने तरीके से नए साल के पहले दिन की शुरूआत की। वही बुधवार की देर रात 12 बजते ही कई जगह पर लोगों ने नए साल का जश्न भी मनाया। जहां युवाओं से लेकर बच्चे तक डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। वहीं, नगर पंचायत के अरंडा, हसनपुरा व उसरी बुजुर्ग सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों में भी कई जगह युवाओं ने डीजे पर नाच गाकर नव वर्ष का जश्न मनाया। रात को जैसे ही घड़ी में 12 बजे तो लोगों ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई देना शुरू कर दिया। पटाखों की आवाजें गूंजने लगीं। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे से हाथ मिलाकर और गले मिलकर नए साल की बधाई दी। बधाई देने का सिलसिला देर रात से शुरू होकर गुरुवार की शाम तक जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.