सीवान, फरवरी 15 -- हसनपुरा। प्रखंड व नगर पंचायत के इलाकों में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा गुरुवार की रात शब-ए- बारात अकीदत के साथ मनाया गया। शाम होते ही क्षेत्र की सभी मस्जिदों व कब्रिस्तानो को दूधिया रौशनी से सजाया गया। मुस्लिम भाइयों ने कब्रिस्तानों में जाकर अपने पूर्वजों की कब्रों पर चिराग़ रौशन कर दुआए मगफिरत की। बच्चे, बूढ़े व नौजवान सभी कब्रिस्तानों में जाकर चिराग रौशन किए। वहीं महिलाओं में भी इबादत देखी गई। कुरआन की तिलावत की गई। यह नजारा उसरी खुर्द, उसरी बुजुर्ग, हसनपुरा, शेखपुरा, निजामपुर, सरैयां, खाजेपुर, सेमरी, अरंडा, जलालपुर, रजनपुरा, गायघाट, लालनचक, करमासी, लहेजी, हरपुरकोटवा, पियाउर, विश्वंभरपुर सहित अन्य गांव में देखने को मिला। वहीं सभी घरों में तरह-तरह के स्वादिष्ट हलवे बनाकर फातेहा के साथ शुरुआत की गई। उलेमाओं ने एक से ...