सीवान, फरवरी 14 -- हसनपुरा। नगर पंचायत के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर लगे शुद्ध पेयजल की क्वालिटी व क्वॉन्टिटी का निरीक्षण शुक्रवार को कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार राज ने की। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में लगे शुद्ध पेयजल का टीडीएस का जांच किया गया है। वही पानी पीकर पानी की क्वालिटी भी देखा गया। जहां उत्तम क्वालिटी का पानी है। उन्होंने बताया कि विभिन्न जगहों पर 50 से 150 के अंदर ही टीडीएस है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...