सीवान, जनवरी 29 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत के सभी वार्डों में प्रतिदिन साफ-सफाई का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। इसके साथ ही कचरा गिराने के लिए स्थायी स्थल (कचरा संग्रह केंद्र) के चयन की प्रक्रिया भी प्रगति पर है। इस संबंध में अंचलाधिकारी (सीओ) को नगर पंचायत की ओर से जमीन उपलब्ध कराने हेतु पत्र भेजा गया है, ताकि शीघ्र ही कचरा केंद्र की स्थापना की जा सके। फिलहाल, सभी वार्डों से प्रतिदिन उठाए जा रहे कचरे को कचरा उठाव वाहनों के माध्यम से जलालपुर स्थित स्थल पर गिराया जा रहा है। नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था अस्थायी है और स्थायी समाधान के लिए कचरा संग्रह केंद्र की आवश्यकता है। मुख्य पार्षद बेबी गुप्ता ने बताया कि कचरा केंद्र के लिए उपयुक्त स्थल चयन को लेकर हसनपुरा सीओ को आवेदन दिया गया है। जमीन उपल...