सीवान, जून 23 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सभी स्कूलों के अलावा अन्य जगहों पर शनिवार को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर विभिन्न प्रकार के योगासन किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षक, एचएम, बच्चे मौजूद थे। वहीं बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत पाठक के नेतृत्व में विश्व योग दिवस उसरी के खुदी बाबा के प्रांगण मे मनाया गया। योग का आरंभ अनुलोम विलोम, भ्रामरी आदि से हुआ। संधि योग, सूर्य नमस्कार आदि योग किया गया। मौके पर आमोद शर्मा, श्याम सुंदर, बबीता सोनी, अरविंद गुप्ता, जितेंद्र कुमार साह, परमानंद भगत, दीपक, लवकुश, विकाश, चिंटू लाल व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.