सीवान, जून 17 -- महसनपुरा। एमएच नगर थाने के हसनपुरा निवासी स्व कांशीनाथ सहनी के 25 वर्षीय पुत्र भोला सहनी की मुंबई में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी रोने - बिलखने लगे। मृतक दो बहन व दो भाइयों में बड़ा था। छह साल पहले मृतक के माता - पिता की मौत हो चुकी है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दस दिन पूर्व दोनों पति पत्नी गांव से मुंबई गए थे। तभी सोमवार को घर पर रह रहे छोटे भाई सोनू कुमार को बड़े भाई की मौत की सूचना मिली। मौत की घटना के बाद परिजन रोने - बिलखने लगे। वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.