गाजीपुर, फरवरी 15 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बिहार के मोहनिया के भंवरी गांव के पास शनिवार की रात सड़क हादसे में स्कार्पियो सवार हसनपुरा गांव के युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल युवक ने वाराणसी ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। हसनपुरा गांव निवासी 25 वर्षीय राहुल गुप्ता अपने भाई की ससुराल सोनपा बिहार में शनिवार को तिलक समारोह में शामिल होने गया था। देर रात लौटते समय उसकी स्कार्पियो मोहनिया के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में स्कार्पियो सवार अन्य लोग भी घायल हो गए, जबकि राहुल की हालत गंभीर होने पर स्थानीय चिकित्सकों ने उसे मोहनिया से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.