सीवान, मार्च 6 -- हसनपुरा। प्रखंड के सभी वार्डों में हो रही प्रतिदिन साफ सफाई के साथ कचरा गिराने के लिए जमीन के चयन का कार्य प्रगति पर है। इस संदर्भ में सीओ को जमीन उपलब्ध करवाने के लिए पत्र दिया गया है। फिलहाल, सभी वार्डों में हो रही साफ सफाई के बाद कचरा उठाव वाले वाहनों से अभी जलालपुर स्थित गिराया जा रहा है। वहीं मुख्य पार्षद बेबी गुप्ता ने बताया कि कचरा केंद्र के स्थल के लिए हसनपुरा सीओ को आवेदन देकर शीघ्र कार्य शुरू किया जा रहा है ताकि कचरे का उठाव कर संग्रह केंद्र पर गिराया जा सके। हालांकि पूरे वार्ड के इलाकों में नाली, गली व सड़कों की साफ सफाई सफाईकर्मियों द्वारा प्रतिदिन किया जाता है, वहीं कचरे वाले वाहनों से उठाव किया जाता है। लेकिन, सबसे बड़ी बिडंबना है कि कचरा उठाने के बाद इसको रोड के किनारे ही फेंका जा रहा है। इससे बीमारी का डर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.