कटिहार, जनवरी 31 -- हसनगंज, संवाद सूत्र प्रखंड स्थित सभी पंचायतों में संपूर्णता अभियान 2.0 तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मौके पर जगरनाथपुर पंचायत भवन में मुखिया रीना देवी, रामपुर पंचायत भवन में मुखिया रानी देवी, कालसर पंचायत में मुखिया सागर यादव, बलुआ पंचायत में मुखिया कंदलाल मुर्मू व ढेरुआ पंचायत में मुखिया रुस्तम अली की अध्यक्षता में संपूर्णता 2.0 अभियान अंतर्गत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बताया इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लक्षित सुधार करना। साथ ही योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को गति देना। बताया संपूर्णता अभियान का अर्थ है किसी भी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक शत-प्रतिशत पहुंचाना। नीति आयोग की ओर से निर्धारित शिक्षा स्वास्थ्य और पोषण जैसे क्षेत्रों...