कटिहार, फरवरी 9 -- हसनगंज, संवाद सूत्र प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में रविवार को भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में आरएसएस सह विभाग प्रचारक मुकुल कुमार, प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, मुखिया सागर यादव, कार्यक्रम संयोजक ज्योतिष कांत कुंवर आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह आयोजित कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर किया गया। आरएसएस सह विभाग प्रचारक मुकुल कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संघ शताब्दी वर्ष में हर एक मंडल स्तर पर जो कि दो तीन पंचायत मिला कर कार्यक्रम की योजना बनाई गई हैं। हिंदू विचार, हिंदू पद्धति को मानने वाले हैं, ऐसे लोग इस हिन्दू सम्मेलन में भाग लिए हैं। उपस्थित लोगों को समुचित जानकारियां प्रदान की जाएगी। मौक...