कटिहार, दिसम्बर 13 -- हसनगंज। थाना क्षेत्र के जामुन टोला के पास एक मोटरसाइकिल और साइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल चालक बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि घायल की पहचान नहीं हो पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...