मुंगेर, जनवरी 16 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता मकर संक्रांति के दूसरे दिन हवेली खड़गपुर झील पर सैलानियों का भारी हुजूम इसकी नैसर्गिक छटाओं और पहाड़ियों से घिरे खूबसूरत झील का दीदार करने पहुंचते हैं। प्रकृति प्रेमी हर वर्ष 15 जनवरी के दिन विशेष रूप से हवेली खड़गपुर झील, भीमबांध, ऋषिकुंड, घोड़ाखुर, रामेश्वर कुंड, भौंरा कुंड सहित प्राकृतिक छटाओं से अच्छादित रमणीक स्थल पर पिकनिक और प्राकृतिक फिजाओं को देखने पहुंचते है। गुरुवार को हजारों सैलानी अहले सुबह ही भीमबांध, ऋषिकुंड, भौराकुंड, रामेश्वर कुंड के गर्मजल कुंड सहित खूबसूरत खड़गपुर झील और घोड़ाखुर की ओर रुख किया। सैलानियों की मौजूदगी से ये सभी सुरम्य स्थल गुलजार दिखा। पिकनिक के लिए सैलानी अपने परिवारों के संग उन्मुक्त भाव के साथ इन पहाड़ी वन क्षेत्र और झील, गर्मजल नदी कुंड जैसे प्राकृतिक स्थल...