मुंगेर, फरवरी 16 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र में इन दिनों बड़ी संख्या में गैर निबंधित निजी कोचिंग संस्थानों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। नगर क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में कई ऐसे कोचिंग सेंटर संचालित हैं, जहां शैक्षणिक मानकों और निर्धारित नियमों की अनदेखी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, कुछ कोचिंग संस्थानों में ऐसे शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं, जिन्होंने कला विषय से स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है, लेकिन वे विज्ञान विषय की पढ़ाई करा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। इतना ही नहीं, कई निजी कोचिंग संचालकों के बारे में यह भी सामने आया है कि वे स्वयं स्नातक उत्तीर्ण तक नहीं हैं, फिर भी कोचिंग संस्थान चलाकर विद्यार्थियों को पढ़ाने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.