मुंगेर, नवम्बर 30 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से गैर निबंधित आरा मिल संचालित हो रहा है। ऐसे अवैध आरा मिल की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वन अधिनियम के प्रावधानों को दरकिनार कर गैर निबंधित आरा मिल संचालक बड़े पैमाने पर लकड़ी कटाई के कार्य में लिप्त हैं, जिससे न केवल वनों का दोहन हो रहा है बल्कि राज्य सरकार को राजस्व का भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रखंड के जंगलवर्ती गंगटा प्रक्षेत्र में दो अवैध आरा मिल संचालित होने की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने दी है। इन मिलों के माध्यम से आसपास विशेषकर गंगटा जंगल से लकड़ी की कटाई की जा रही है। इस गतिविधि के कारण इलाके में वन क्षेत्र पर लगातार खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार, रात के अंधेरे में अक्सर ट्रैक्टर और छोटे वाहनों से लकड़ी की...