भागलपुर, अप्रैल 18 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। तेज हवा और बेमौसम बारिश से पिछले कई दिनों से प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आमजन जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। सबसे ज्यादा किसानों को इस बारिश ने काफी क्षति पहुंचाई है। प्रखंड के अग्रहण गांव के सैंकड़ों बीघा में कटाई के बाद खेत और खलिहानों तैयारी के लिए रखा गेहूं की फसल बारिश के पानी में बर्बाद होने से किसान परेशान है। चार पांच दिन पूर्व भी बारिश से गेहूं की फसल भींगने और दो दिन धूप खिलने पर किसानों को थोड़ी राहत महसूस हुआ था लेकिन गुरुवार देर रात से तेज बारिश में एकबार फिर अग्रहण समेत प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के किसानों की फसल को व्यापक क्षति हुई है। हालांकि पिछले दिनों बीडीओ और बीएओ ने मुरादे, बहिरा और नाकी पंचायत के किसानों से मिलकर फसल क्षति की भी जानकारी ली थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.