हापुड़, नवम्बर 19 -- हापुड़। प्रदूषण विभाग के अनुसार आज का एक्यूआई 395 रहा हैं। एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में पहुंच चुका है। लाइव अपड़ेट पर शाम को 4 बजे एक्यूआई 488 तक जा पहुंचा था। जबकि 17 नवंबर को 376 के आसपास रहा है। कुल मिलाकर पहली बार एक्यूआई 488 सरकारी प्रदूषण की साइट पर रहा है। जिससे लोगों को सांस लेना भी दुश्वार हो रहा है। आंखों में चुभन, फेफड़ों में दर्द- आज कोहरे जैसी धुंध ने पूरे हापुड़ के लोगों को हिलाकर रख दिया है। दो पहिया वाहन पर सफर कर रहे लोगों की आंखों में मिर्च जैसा लग रहा था। जिसके चलते लोगों को चश्मे लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। इसके अलावा कोहरे जैसे हालात से वाहनों को हाईवे पर चलना मुश्किल हो रहा था। 11 सिगरेट रोज जैसा खतरनाक- वेबसाइट आज के प्रदूषण को दखते हुए स्वास्थ के लिए खतरनाक बता रही है और धुएं को 11 सिगरेट ...