भदोही, अक्टूबर 31 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में बिगड़ा मौसम का मिजाज किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवा संग बारिश होने से खेत में करीब सात फीसदी धान का फसल गिर पड़ा है। खेतों में धान फसल गिरा देख किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग की माने तो बारिश और हवा से अधिकतम तापमान 26.2 तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। दिन में सापेक्ष आद्रता 100 प्रतिशत और रात में सापेक्ष आद्रता 99 प्रतिशत दर्ज हुआ। 17 किमी प्रति घंटा की दर से पक्षुआ हवा चला। हवा और बारिश से मौसम ठंडा होने से सुबह-शाम लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के सर्वेश कुमार ने बताया कि दक्षिण छत्तीसगढ़ और समीपवर्ती विदर्भ पर बना अवदाब गंभीर चक्रवाती तूफान मोथा का शेष उत्तर प्रदेश में पश्िचिम की ओर बढ़ रहा है। चौबीस घंटों में पूर्वी मध्य प्रदेश ...