अलीगढ़, फरवरी 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम का बदलता मिजाज स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। मंगलवार को सरकारी अस्पतालों की ओपीडी खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह पंजीकरण काउंटर खुलने से पहले ही मरीजों की कतारें लग गईं। दीनदयाल अस्पताल और मलखान सिंह जिला अस्पताल दोनों में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक मरीज पहुंचे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. जगवीर सिंह ने बताया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों में सबसे अधिक संख्या सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी से पीड़ित लोगों की रही। मौसम में नमी और ठंड बढ़ने के कारण वायरल संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। बदलते मौसम में विशेष सावधानी की जरूरत है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए। दूसरी ओर सांस और हृदय रोग से पीड़ित मरीजों की परेशानी भी बढ़ती दिखाई दी। श्वास संबंधी शिकायतों के कारण कई मरीज इमरजेंस...