अलीगढ़, फरवरी 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गरज-चमक के साथ शनिवार को रातभर रुक-रुक कर हुई बारिश का असर रविवार को भी रहा। सुबह आसमान पर बादल छाए रहे। हल्की ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन का एहसास बना रहा। हालांकि दोपहर के समय कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन हवा में मौजूद नमी के कारण लोगों को ठंड से खास राहत नहीं मिल सकी। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार रात हुई बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी बढ़ने से ठंड का असर और अधिक महसूस किया जा रहा है। अगले एक-दो दिनों तक मौसम में इसी तरह की ठंडक बनी रह सकती है। जबकि सुबह और रात के समय ठिठुरन और बढ़ सकती है। लोगों को सुबह-शाम सावधानी बरतने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...