लखनऊ, फरवरी 19 -- सीएम योगी अब हवा में चलने वाली मैग्लेव ट्रेन से सफर करेंगे। ये ट्रेन जापान की अत्याधुनिक मैग्लेव (मैग्नेटिक लेविटेशन) ट्रेन है, जो चुंबकीय शक्ति के सहारे पटरी से ऊपर हवा में बातें करती है। दरअसल सीएम योगी जापान दौरे पर जाएंगे। सीएम अपने जापान प्रवास के दौरान इस हाईस्पीड ट्रेन में 100 किलोमीटर की परीक्षण यात्रा करेंगे जिसमें 50 किलोमीटर जाना और 50 किलोमीटर की वापसी होगी। मैग्लेव ट्रेन को आधुनिक परिवहन का भविष्य माना जा रहा है। चुंबकीय तकनीक के कारण ट्रेन और ट्रैक के बीच प्रत्यक्ष संपर्क समाप्त हो जाता है, जिससे घर्षण लगभग शून्य हो जाता है। यही कारण है कि यह ट्रेन 600 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति हासिल करने में सक्षम है। जापान टोक्यो से नागोया के बीच मैग्लेव कॉरिडोर को वर्ष 2027 तक शुरू करने की दिशा में तेजी से कार्य...