बलिया, फरवरी 16 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। हवा भरने की टंकी फटने से महिला की मौत हो गयी, जबकि उसका दुकानदार पति गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे सीएचसी पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद दुकानदार को वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इलाके के केवरा निवासी 45 वर्षीय रवि वर्मा की गांव की चट्टी पर बांसडीह-सहतवार मार्ग के किनारे वाहनों में हवा भरने और पंक्चर बनाने की दुकान है। रोज की तरह वह सोमवार की सुबह दुकान पर आ गया। दोपहर में उसकी पत्नी 40 वर्षीय रेनू खाना लेकर दुकान पर पहुंची और हवा भरने की टंकी के पास बैठ गयी। रवि पत्नी के लिए बगल की दुकान पर चाय लेने के लिए चला गया। बताया जाता है कि वह जैसे ही दुकान में पहुंचा...