मुजफ्फर नगर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा पर मुझेड़ा टोल प्लाजा के निकट पंक्चर की दुकान पर हवा भरते समय ट्रक का टायर फट गया। हादसे में हवा भर रहे युवक की मौत हो गई। तेज धमाके की आवाज से मौके पर अफरा तफरी मच गई। मीरापुर थानाक्षेत्र के गांव मुझेड़ा निवासी दिलशाद की मुझेड़ा टोल प्लाजा के निकट पंक्चर जोड़ने की दुकान है। शनिवार देर शाम दुकान पर दिलशाद का 25 वर्षीय बेटा आदिल दुकान पर कार्य कर रहा था। इस दौरान एक ट्रक के पहिए में पंक्चर हो गया। पंक्चर लगाने के बाद आदिल पहिए में हवा भरने लगा। इस दौरान अचानक तेज धमाके के साथ टायर फट गया। इससे आदिल गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं तेज धमाके को आवाज से मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। आनन फानन में लोग घायल आदिल को जानसठ सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। आदिल की मौत से परिजनों का...