फरीदाबाद, अप्रैल 30 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गर्मी के लिहाज से मंगलवार का दिन राहत भरा रहा। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 39, जबकि न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा था। स्मार्ट सिटी में सोमवार रात चली हवा का प्रभाव मंगलवार को भी देखने को मिला। सुबह से ठंडी हवा चल रही थी। दोपहर में भी हवा में गर्माहट नहीं थी। इससे जिलवासियों को गर्मी से राहत मिली। इसके अलावा मौसम विभाग ने 30 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक और दो मई को बारिश की संभावना व्यक्त की है। इससे जिलेवासियों को पांच मई तक गर्मी नहीं सताएगी। तापमान 40 डिग्री से कम रहेगा। इसके बाद दोबारा से मौसम शुष्क होगा और एक बार फिर से सूरज के तल्ख तेवर देखने को मिलेंगे। तापमान में 43 डिग्री तक पहुंचने की आशं...