गुड़गांव, फरवरी 13 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में बीते एक सप्ताह से उतार-चढ़ाव चल रहा है। गुरुवार को हवा चलने से अधिकत्तम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को शहर का अधिकत्तम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो गुरुवार को लुढकर 23.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में अधिकत्तम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं न्यूनत्तम तापमान में 12.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बीते 23 घंटे में न्यूनत्तम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। सुबह तेज सर्द हवा चली, जिससे मौसम ठंडा हो गया। दिन में तेज धूप रही, लेकिन शाम को फिर से सर्दी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार 19 फरवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। बीच-बीच में आंशिक बादल छा सकते हैं। पूरा दिन चली तेज हवाओं ने लोगों को फिर से गर्म क...