गुड़गांव, जनवरी 4 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में प्रदूषण और ठिठुरन बढ़ती जा रही है। दो दिन पहले हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद भी हवा प्रदूषित बनी हुई है। रविवार को भी शहर की वायु गुणवत्ता गंभीर बनी रही और बढ़ते कोहरे के साथ ठंड ने लोगों की मुश्किलें दोगुना कर दी हैं। आलम यह है कि दिन भर धूप नहीं खिलने के कारण लोग घरों के भीतर कैद रहने को मजबूर हैं। प्रदूषण के आंकड़ों ने एक बार फिर प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। रविवार को गुरुग्राम का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 333 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में भी स्थिति संतोषजनक नहीं है, वहां का एक्यूआई 222 दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि हवा में नमी अधिक होने के कारण प्रदूषित कण (पीएम 2.5) सतह के करीब ही जमा हो गए हैं, जिससे राहत मिलने के बजाय सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.