नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में पहुंचते ग्रैप एक प्रावधानों को लागू कर दिया गया है। सोमवार की शाम को आयोजित केन्द्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ग्रैप समिति की बैठक में इसका फैसला लिया गया। ग्रैप पहले चरण में धूल और धुएं की रोकथाम के लिए अलग-अलग कदम उठाए जाने के निर्देश हैं। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक सोमवार को 206 के अंक पर पहुंच गया। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। हवा में प्रदूषण बढ़ने के साथ ही शाम को ग्रैप समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें दिल्ली में वायु गुणवत्ता की स्थिति और मौसम के कारकों की समीक्षा की गई। कहा गया कि अगले कुछ दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक इसी के आसपास रहने के आसार हैं। इसे देखते हुए ग्रैप पहला चरण लागू करने का फैसला लिया गया। ग्रैप पहले च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.