मिर्जापुर, फरवरी 3 -- मिर्जापुर। जिले में मंगलवार की शाम चार बजे के करीब अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे बारिश हुई, जिसे रबी की प्रमुख फसल गेहूं की फसल के लिए लाभदायक बताया जा रहा है। अब किसानों को गेहूं की हल्की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। जिन किसानों के गेहूं की फसल में बाल लग रही है। उनमें दाना बेहतर होगा। बारिश से ठंड में इजाफा हो गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस हो गया। जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। कभी धूप तो कभी बादल छा जाते थे, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। मंगलवार को भी सुबह कोहरे के साथ बादल छाए रहे, लेकिन नौ बजे के करीब धूप हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर 12 बजे के बाद फिर मौसम का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.