भदोही, अक्टूबर 30 -- ज्ञानपुर। कालीन नगरी में बिगड़ा मौसम का मिजाज किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवा संग बारिश होने से खेत में करीब सात फीसदी धान का फसल गिर पड़ी है। खेतों में धान फसल गिरी देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग की माने तो बारिश और हवा से अधिकतम तापमान 25 तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। सुबह-शाम घर से बाहर निकल रहे लोग हाफ स्वेटर, जैकेट और साल ओढ़े नजर आने लगे हैं। मौसम का बिगड़ा रुख किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मायूस हुए किसान बारिश थमने के बाद धान फसल को खड़ा एक दूसरे से बांधने का प्रयास कर रहे हैं। नहर से सटे खेतों में अब भी पानी भरा हुआ है। ऐसे में धान फसल का गिरना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। कृषि विभाग की माने तो हवा संग हुई बारिश से सिवान में सात फीसदी धान फसल गिर पड़ा है। खेत में गिरे धान फस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.