कानपुर, जनवरी 20 -- कानपुर। हवा की गति धीमी पड़ जाने से नेहरूनगर सेंटर पर हवा की सेहत बेहद खराब हो गई। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 203 पहुंच गया जो ऑरेंज जोन में आता है। यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माना जाता है। धूल-धुआं, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड की अधिकतम मात्रा में वृद्धि हो गई। सोमवार को शहर का एक्यूआई 163 था जो मंगलवार को बढ़कर 174 हो गया। दिल्ली का एक्यूआई 378 रहा। यह रेड जोन में आता है। किदवई नगर सेंटर का एक्य़ूआई 161 और एनएसआई कल्याणपुर का एक्यूआई 146 रहा। सुस्त हवा रहने से बुधवार को एक्यूआई और बढ़ने की संभावना है। नेहरू नगर सेंटर में पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 346 माइक्रॉन प्रति घनमीटर (मानक 60), पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 221 माइक्रॉन प्रति घनमीटर (मानक 100), नाइट्रोजन डाइऑक्साइड की अधिकतम मात्रा 57 माइक्रॉन प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.